बाड़मेर के ख्यातनाम शिक्षाविद कमल सिंह महेचा "हाथी सिरोपाव रो कुरब" से सम्मानित।

बाड़मेर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले साठ वर्षो से अतुलनीय योगदान दे रहे विख्यात शिक्षाविद कमल सिंह चूली को जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर "हाथी सिरोपाव रो कुरब" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बाड़मेर के ख्यातनाम शिक्षाविद कमल सिंह महेचा "हाथी सिरोपाव रो कुरब" से सम्मानित।
महाराजा गजसिंह से सम्मान प्राप्त करते हुए कमल सिंह महेचा।
बाड़मेर के ख्यातनाम शिक्षाविद कमल सिंह महेचा "हाथी सिरोपाव रो कुरब" से सम्मानित।

बाड़मेर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले साठ वर्षो से अतुलनीय योगदान दे रहे विख्यात शिक्षाविद कमल सिंह चूली को जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर "हाथी सिरोपाव रो कुरब" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि महेचा विगत 60 वर्षों श्री मल्लीनाथ शिक्षण संस्थान बाड़मेर में अपनी निःशुल्क सेवाएं दे रहे है। बाड़मेर व जैसलमेर में इनका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। एक ही परिवार की तीन तीन पीढियां इनसे पढ़ कर गयी है। वर्तमान में 80 वर्ष की अवस्था मे भी नियमित रूप से छात्रावास आते है व सब व्यवस्था देखते है। इनके समर्पण से ही श्री मल्लीनाथ छात्रावास का अनुशासन व परिणाम सारे प्रदेश के छात्रवासों के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह में पद्मश्री नारायण सिंह माणकलाव, रावत त्रिभुवन सिंह बाड़मेर,लाल सिंह रामदेरिया व मारवाड़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।